West Bengal : घर में आग लगने से महिला और छह वर्षीय पुत्र की मौत, पति झुलसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

बोलपुर। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने से एक महिला और उसके छह वर्ष के पुत्र की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि घटना बोलपुर के समीप राजकपुर गांव में तड़के उस समय हुई जब रूपा बीबी (30), उसका पुत्र अयान शेख और पति अब्दुल अलीम अपने एक मंजिला मकान में सो रहे थे। अधिकारी ने बताया कि बर्द्धवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन अलीम ने दावा किया कि जब वह उठा तब उसने देखा कि उसके कमरे की खुली खिड़की से कोई जलती हुई लकड़ी फेंक रहा था और आग तेजी से फैल गई। 

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार