उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला

By रेनू तिवारी | Aug 13, 2025

देश की राजनीति में अवारा कुत्ते इस वक्त एक अहम मुद्दा बने हुए हैं। वहीं आवारा कुत्तों के आतंक ने एक दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 30 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को नोच-नोच कर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात हाटा थाना क्षेत्र के अर्जुन डुमरी गाँव में हुई। हाटा के एसएचओ रामसहाय चौहान ने बताया कि उन्हें शाम करीब 7 बजे सूचना मिली कि माधुरी का शव ग्राम पंचायत भवन के पास एक धान के खेत में पड़ा है और आवारा कुत्ते उस पर हमला कर रहे हैं।

कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोच कर मार डाला

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात हाटा थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन डुमरी में हुई। हाटा के थाना प्रभारी रामसहाय चौहान ने बताया कि शाम करीब सात बजे उन्हें सूचना मिली कि माधुरी (30) नामक एक महिला का शव ग्राम पंचायत भवन के पास धान के खेत में पड़ा है और आवारा कुत्ते उसे नोच रहे हैं।

पुलिसकर्मी ने कुत्तों को भगाया और शव को कब्जे में ले लिया 

पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, कुत्तों को भगाया और शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और संभवत: मंगलवार को किसी कारणवश पंचायत भवन के पीछे गई होगी, जहां उसकी मौत हो गई। बाद में कुत्ते शव को नोचते देखे गए। ग्रामीणों ने बताया कि महिला अक्सर गांव में घूमती रहती थी, लेकिन सोमवार को वह लापता हो गई। उसके परिवार ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसका शव धान के खेत में मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने बिहार में वोट ‘चोरी’ के लिए भाजपा के साथ ‘मिलीभगत’ की: तेजस्वी का आरोप

ग्रामीणों का आरोप आवारा कुत्ते इलाके में खतरा बने हुए हैं

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आवारा कुत्ते इलाके में खतरा बने हुए हैं और ग्रामीणों ने एक साल पहले एक गाय और एक बकरी पर कुत्तों द्वारा किए गए हमलों की घटनाओं का हवाला दिया। कस्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुंदन सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चलेगा। हाटा के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) योगेश्वर सिंह ने बताया कि प्रशासन को आवारा कुत्तों के कारण हुई कथित मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है और विवरण की पुष्टि के लिए खंड विकास अधिकारी को भेजा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका