By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2025
देवरिया जिले के सलेमपुर में बारिश के दौरान खिड़की के पास बैठ कर मोबाइल देख रहे युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, देवरिया जिले के सलेमपुर उपनगर के भरौली वार्ड निवासी पीयूष शर्मा (18) आईटीआई के छात्र थे।