Balrampur में तेंदुए के हमले में युवती की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

बलरामपुर जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के भांभर रेंज में बृहस्पतिवार को जंगल में लकड़ी बीनने गई एक युवती की तेंदुए के हमले में मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोहेलवा वन क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग ने बृहस्पतिवार को बताया कि पचपेड़वा क्षेत्र के विश्वपुर कोडर गांव की थारू जनजाति की युवती कमला देवी (22) गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के बाद जंगल से भाग कर अन्‍य महिलाओं ने गांव वालों को सूचना दी जिसके बाद सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गर्ग ने बताया कि तेंदुए की तलाश के लिए वन विभाग की तीन टीमें लगाई गई है और घटना स्थल के आस पास ट्रैक कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी विपिन जैन ने बताया कि वन विभाग को पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने के निर्देश दिए गए है। जैन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैऔर इसकी रिपोर्ट मिलते ही मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

PM मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद...ट्रंप के बयान के बाद भारत ने एक्शन की बात कह अमेरिका को चौंकाया

US के साथ व्यापार समझौते पर बोले Piyush Goyal, Rahul Gandhi फैला रहे झूठ, भारत को मिलेगा पूरा फायदा

IND vs NAM Live Cricket Score Updates: भारत की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बड़े बदलाव

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- वह Media के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते