एक ऐसा अनोखा चिड़ियाघर जहां पिंजरे में कैद रहते हैं इंसान और जानवर घूमते हैं बाहर

By प्रिया मिश्रा | Jun 11, 2022

अक्सर लोग दुर्लभ जीव-जंतुओं को देखने के लिए चिड़ियाघर जाते हैं। यहाँ अनोखे और खतरनाक जानवरों को पिंजरे में बंद करके रखा जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अनोखे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ इंसानों को पिंजरे में बंद किया जाता है और जानवर ग़ुलाम घूमते हैं। हम बात कर रहे हैं चीन के लेहे लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू के बारे में। यहां जानवर खुलेआम घूमते हैं और घूमने आए लोगों पिंजरे में बंद होकर जानवरों को देखते हैं।

इसे भी पढ़ें: सांची के बौद्ध स्तूपों में इतिहास के साथ ही देखने को मिलता है कला का जादू

चिड़ियाघर के संरक्षक ओं का कहना है कि वे यहां आए पर्यटकों को एक रोमांचकारी और नया अनुभव देना चाहते हैं। इस चिड़ियाघर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश हैं। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। कैमरे से पिंजरों और जानवरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पांच से 10 मिनट में मदद पहुंचाई जा सकती है। आपको बता दें कि चिड़ियाघर में आप शेर बंगाल टाइगर सफेद बाघ और भालू जैसे खतरनाक जानवरों को नजदीक से देख सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर