आबिद के शतक पर पानी फेरा, आस्ट्रेलिया ने 6 रन से जीत दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

दुबई।पाकिस्तान के आबिद अली के पदार्पण मैच में शतक और मोहम्मद रिजवान के करियर के दूसरे सैकड़े के बावजूद आस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर तक चले चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां छह रन से जीत दर्ज की।पाकिस्तान के सामने 278 रन का लक्ष्य था और वह अली के 112 और रिजवान के 104 रन से इसके करीब पहुंच गया था लेकिन आखिर में ये दोनों शतक बेकार चले गये क्योंकि वह मार्कस स्टोइनिस के आखिरी ओवर में जीत के लिये जरूरी 17 रन नहीं बना पाये। 

इसे भी पढ़ें: शतको का रिकॉर्ड बनाने से चूके फिंच, पाकिस्तान के खिलाफ खेली 90 की पारी

अली और रिजवान ने चौथे विकेट के लिये 144 रन जोड़कर पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें जगायी लेकिन 42वें ओवर में एडम जंपा ने अली को पवेलियन भेज दिया जिससे पाकिस्तानी पारी लड़खड़ा गयी। आस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कूल्टर नाइल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 53 रन देकर तीन विकेट लिये। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह