Aadhaar Mandatory Update: UIDAI ने किया बच्चों का Aadhaar Biometric Update अब बिलकुल Free, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2026

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देश भर के 83,000 स्कूलों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे आधार के लिए नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए उनके फोटो, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी दी जाती है।

बयान में कहा गया, यूआईडीएआई ने देश भर के 83,000 स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए एक करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। यूआईडीएआई ने सात से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक अक्टूबर से एक वर्ष की अवधि के लिए एमबीयू को निःशुल्क कर दिया है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा