Semi Conductor Project: आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र से उद्योगों को गुजरात ले जाने का लगाया आरोप

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2022

बीजेपी पर जहां महाराष्ट्र से गुजरात में उद्योगों को स्थानांतरित करने का आरोप लगाया जा रहा है, वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने अपने दावे के जरिये इसको और हवा दी है।आदित्य ठाकरे ने कहा है कि महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान पूरा हुआ सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट गुजरात चला गया है। वेदांत-फॉक्सकॉन (वेदांत फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर) ने गुजरात में सेमीकंडक्टर परियोजना शुरू करने की घोषणा की थी। आदित्य ठाकरे ने कहा कि वो इस घोषणा से स्तब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: एक अनार सौ बीमार, विपक्षी एकता पर अनुराग ठाकुर का तंज, विपक्षी सरकार का सिर्फ म्युजिकल चेयर बनकर रहने का सपना

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि वेदांता ग्रुप के फैसले से वह हैरान हैं। आदित्य ठाकरे ने वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि उन्हें खुशी है कि भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजना शुरू हो रही है। हालांकि, एक झटका लगा है क्योंकि यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से बाहर चला गया है। महा विकास अघाड़ी सरकार के दौरान, मैंने इस परियोजना को महाराष्ट्र में लाने के लिए उद्योग मंत्री सुभाष देसाई के साथ बैठकें कीं। महाराष्ट्र में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने को लेकर सब कुछ फाइनल हो गया था। यदि यह परियोजना राज्य में आती तो नई सरकार इसका श्रेय नहीं ले पाती। आदित्य ने आलोचना की कि यह नई सरकार उनके राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाती है।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट