Aaditya Thackeray का BMC पर आरोप, BJP नेताओं को बांटी जा रही हैं मुंबई की खुली जगहें

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नियंत्रण वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों से जुड़े संस्थानों को खुली जगहें आवंटित कर रही है। आदित्य ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर वह खुली जगहों को वापस हासिल करने के लिए बीएमसी कार्यालय के बाहर धरना देंगे। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य बांद्रा में नेविल डी सूजा फुटबॉल मैदान को सम्मेलन केंद्र में बदलने के बीएमसी के फैसले के विरोध में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

पिछले चार वर्षों में 15 से अधिक खुले भूखंडों को आवासीय या वाणिज्यिक उपयोग की जमीनों में बदल दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि अंधेरी-जुहू में तीन भूखंड भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा नियंत्रित संस्थानों को दिए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

L Murugan ने मंत्री पद और Rajya Sabha से दिया इस्तीफा, पीएम को पत्र लिख बताई मन की बात

Bengaluru Bar में IAS Vikas Marmat के हंगामे से TDP घिरी, YSRCP ने दागे सवाल

व्रत भी, गरबा भी और डेट भी! Navratri में कैसे बनाएं भक्ति और मस्ती के बीच संतुलन?

Pre-printed Form 7 पर जवाब दे BJP, Karnataka Minister Priyank Kharge ने उठाए सवाल