Aaditya Thackeray ने Pradeep Purnekar मर्डर केस में सरकार पर साजिशकर्ताओं को बचाने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर पार्टी नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के “मुख्य साजिशकर्ताओं” को संरक्षण देने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। शिवसेना (उबाठा) के मानपाडा वार्ड प्रमुख पूर्णेकर की 29 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। उन्हें पहले गोली मारी गई और फिर धारदार हथियारों से हमला किया गया।

आदित्य ने सवाल उठाया, “ऐतिहासिक रूप से बिहार को खराब शासन के उदाहरण के रूप में उद्धृत किया जाता था, लेकिन ठाणे में स्थिति इस हद तक बिगड़ गई है कि लोग यह कहने पर मजबूर हैं कि बिहार इससे बेहतर है। जब पूर्णेकर का बेटा राम प्रभारी मंत्री (एकनाथ शिंदे) से मिलना चाहता था, तो उसे हिरासत में ले लिया गया। जेड श्रेणी की सुरक्षा होने के बावजूद प्रभारी मंत्री इतने डरे हुए क्यों हैं?” वहीं, राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र ने देवेंद्र फडणवीस जैसा कमजोर मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा।

उन्होंने कहा, “ठाणे की स्थिति बीड से भी बदतर है।”

प्रमुख खबरें

Greater Noida में वित्तीय गड़बड़ी पर PNB का भरोसा, ग्राहकों के सभी वैध दावों का होगा निपटारा

Canada बनेगा EU का सहयोगी सदस्य, Carney और Ursula ने आर्थिक दबाव के खिलाफ गठबंधन पर दिया जोर

नागपुर MLC Election में पराजय पर Chandrashekhar Bawankule बोले- महायुति सहयोगियों की भूमिका की होगी समीक्षा

UCC लागू करने की तैयारी, Assam में नियम बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित