आरे मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए आदित्य ठाकरे, कहा- आरे की लड़ाई मुंबई की लड़ाई है

By अंकित सिंह | Jul 10, 2022

मुंबई के हरित क्षेत्र आरे में मेट्रो रेल ‘कार शेड’ के निर्माण का विरोध का बढ़ता जा रहा है। आज शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे आरे मेट्रो कार शेड के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने साफ तोर पर कहा कि हमसे अगर उन्हें(एकनाथ शिंदे) कोई गुस्सा या नाराजगी है, उसे मुंबई पर न निकाला जाए। युवा शिवसेना नेता ने कहा कि आरे की लड़ाई मुंबई की लड़ाई है, ये हमारे देश की जान हमारे जंगल के लिए लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि जब हम सरकार में थे तब हमने इसी आरे में 808 एकड़ जंगल घोषित किया...आरे के कार शेड को अगर कांजुरमार्ग लेकर गए तो पैसे की भी बचत होगी और जंगल को भी बचाया जा सकेगा। 

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद दिल्ली दौरे पर हैं दोनों नेता

ठाकरे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि मेट्रो कार शेड के लिए चिह्नित स्थल पर रोजना तेंदुओं और अन्य वन्य जीव-जंतुओं को देखा जाता है तथा पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को 800 एकड़ इलाके को वन घोषित करने को लेकर गर्व है। गौरतलब है कि राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में गठित नयी सरकार ने आरे में मेट्रो-3 लाइन के लिए कार शेड बनाने की दिशा में कदम उठाया है। हालांकि, पर्यावरण कार्यकर्ता और कुछ राजनीतिक दल आरे मेट्रो कारशेड के निर्माण का विरोध कर रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकार ने कार शेड आरे के बजाय कांजूरमार्ग में बनाने का फैसला किया था।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी