आकाश चोपड़ा ने भी किया नस्लवादी टिप्पणियों का सामना, बताया उन्हें क्या बुलाया जाता था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आरोप लगाया है कि इंग्लैंड के लीग क्रिकेट के दौरान उन्हें नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज 2007 में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब के लिये खेले थे, उन्होंने कहा कि उन्हें ‘पाकी’ बुलाया जाता था जो एक नस्लवादी शब्द हैं जिसे अंग्रेजी बोलने वाले देश दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के लिये इस्तेमाल करते हैं। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल से कहा, ‘‘हम (क्रिकेटर) कभी ना कभी, नस्लवाद का शिकार हुए हैं। मुझे याद है जब मैं इंग्लैंड में लीग क्रिकेट खेलता था तो एक प्रतिद्वंद्वी टीम में दो दक्षिण अफ्रीकी थे और दोनों अभद्र टिप्पणियां करते थे।’’ 

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच तोड़ना चाहते थे कोहली-रोहित की साझेदारी, जानिए कैसे 

चोपड़ा ने कहा, ‘‘अगर आपकी त्वचा का रंग सफेद है तो भी ऐसा होता है। जब वे दुनिया के इस हिस्से में आते हैं तो उनसे भी इसी तरह का व्यवहार किया जाता है।’’ उन्होंने उस घटना को याद किया जब आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स को भारत में क्षेत्ररक्षण करते समय ‘बंदर’ बुलाया गया था। चोपड़ा ने कहा, ‘‘जब एंड्रयू साइमंड्स भारत आये थे तो वानखेड़े स्टेडियम में कईयों ने उन्हें ‘बंदर’ बुलाना शुरू कर दिया था।’’ वेस्टइंडीज के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान डेरेन सैमी और स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने अमेरिका में पुलिस के हाथों अफ्रीकी-अमेरिकी जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करने की बात कही थी। फ्लॉयड की मौत के बाद कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने नस्लवाद का सामना करने के अपने अनुभवों का खुलासा किया है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें