क्या बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए गुजरात का चुनाव लड़ने आई है आम आदमी पार्टी? हार्दिक पटेल ने लगाए बड़े आरोप

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2021

गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन इसको लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का खेल अभी से जारी हो गया है। आम आदमी पार्टी ने गुजरात के सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों अहमदाबाद का दौरा भी किया था। लेकिन अब कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात के रण में आप की एंट्री पर सवाल खड़े किए हैं। हार्टिक पटेल ने अपरोक्ष रूप से आप को भारतीय जनता पार्टी की 'बी' टीम करार देते हुए ये इल्जाम लगाए हैं कि वो केवल बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ही गुजरात चुनाव में उतर रही है। 

हार्दिक पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में सिर्फ उन वोटरों को बांटने आ रही है, जो बीजेपी से नाराज हैं। उन्होंने सीधे तौर पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में सांठगांठ के आरोप लगाए हैं। पटेल ने आरोप लगाया कि बीते 3 चुनावों से बीजेपी यहां तमाम नई पार्टियों को चुनाव में उतरने में मदद देती है। बीजेपी के ही करीबी लोग तमाम स्वतंत्र संगठन बनाकर चुनाव में आ जाते हैं, जिससे कि गैर बीजेपी वोट का बंटवारा हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या है डिजिटल डिटॉक्स चैलेंज ? जिसके लिए जैन मंदिरों के बाहर लग रहे पोस्टर

दिल्ली से मिल रही मदद 

आम आदमी पार्टी पर तीखे हमले करते हुए हार्दिक ने कहा कि गुजरात में कोई तो इनकी मदद कर रहा है। ये मदद उन्हें दिल्ली से ही मिल रही है। हार्दिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों को गुजरात में प्रचार करने की छूट मिली है और ये कितना पैसा खर्च कर रहे हैं। आप के बैनर्स हर सार्वजनिक जगहों पर हफ्तों लगे रहते हैं। लेकिन अगर किसी और ने ऐसा किया तो उसे तुंरत हटा दिया जाता है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान