मूंगफली वाले के जरिये रिश्वत ले रही थी AAP की निगम पार्षद, CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 20, 2022

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीबीआई ने इस मामले में एक रेहड़ी वाले को भी गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आप पार्षद गीता रावत को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रिश्वत का पैसा एक मूंगफली विक्रेता के जरिए आप पार्षद तक पहुंचाया गया था।

 इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूरे मामले में यह जानकारी सामने आई कि आप पार्षद गीता रावत मूंगफली विक्रेता के जरिए रिश्वत ले रही थीं। सीबीआई ने जानकारी जुटाने के बाद नोटों का रंग लगाकर मूंगफली बेचने वाले को पैसे दिए थे। वह पैसे जैसे ही मूंगफली बेचने वाला गीता रावत को देने पहुंचा तो सीबीआई ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वही रंग लगे नोट बरामद किए गए। इसके बाद सीबीआई मूंगफली विक्रेता और आप निगम पार्षद गीता रावत को अपने साथ ऑफिस ले गई।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र