राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने जीत हासिल की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दुर्गेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार राजेश भाटिया को 11 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, मतगणना के सभी 16 दौर पूरे हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश भाटिया को 11 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया है।

इसे भी पढ़ें: संगरूर उपचुनाव: शिअद (ए) उम्मीदवार सिमरनजीत मान की आप नेता गुरमेल सिंह पर बढ़त

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आप के पाठक को 40,319 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 मत प्राप्त हुए। दोनों के बीच जीत का अंतर 11,468 मतों का था। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज़ 2,014 मत प्राप्त हुए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटों पर भाजपा आगे

हालांकि, मतगणना पीठ के समक्ष अभी अंतिम मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को केवल 43.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि उपचुनाव में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से यह सीट खाली हो गयी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां सुबह आठ बजे से मतगणना जारी थी।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर