आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनावी तैयारियों में जुटी

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 22, 2022

शिमला । पंजाब में सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश में संगठन का ढांचा तैयार करने में जुट गई है। इसके लिये पार्टी ने नियुक्तियां की हैं। दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येन्दर जैन को हिमाचल चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ बिपन राय को तैनात किया गया है। जबकि दुर्गेश पाठक प्रभारी होंगे। रतनेश गुप्ता और करमजीत सिंह रिंटू व कुलवंत बाथ सह प्रभारी बनाये गये हैं। दीपक बाली पार्टी मिडिया प्रभारी होंगे।

आम आदमी पार्टी हिमाचल में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए हुए हैं। इस पहाडी प्रदेश में अब तक कांग्रेस और भाजपा ही मुख्य दल रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की कोशिश इस प्रदेश में तीसरे दल के तौर पर उभरने की है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने महंगाई पर घेरी सरकार

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और दिल्ली के स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन ने पिछले दिनों इसका ऐलान किया था। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साथ मिलकर मंडी में 6 अप्रैल को रोड शो के लिए आने वाले हैं।  इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। खुद सत्येन्दर जैन दो बार हिमाचल का दौरा कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 15 वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

मंडी में होने जा रहे कार्यक्रम को आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के अभियान की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है। आने वाले दिनों में राज्य के कई नेता आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। प्रदेश के सबसे बडे जिला कांगडा भाजपा में शामिल रहे नरेश वरमानी पहले ही आप में आ चुके हैं। इसके अलावा कई और नेता आने वाले कुछ महीनों में केजरीवाल की पार्टी का रुख करने की तैयारी में हैं। फिलहाल आम आदमी पार्टी की एक केंद्रीय टीम हिमाचल के दौरे पर है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं से आज सोनिया गांधी मिलेंगी

आम आदमी पार्टी की ओर से खासतौर पर ऊना और कांगड़ा जिलों पर फिलहाल फोकस किया जा रहा है, जो पंजाब से सटे हुए हैं। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 15 विधानसभा सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश के अलावा गुजरात में भी आम आदमी पार्टी काफी सक्रिय है। इसकी वजह यह है कि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस और भाजपा ही मुख्य दल हैं। ऐसे में कमजोर होती कांग्रेस की जगह लेने पर नजर रख रही आम आदमी पार्टी ऐसी जगहों पर अपने लिए संभावना देखती है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने कुल्लू में 75 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास

बता दें कि हिमाचल में लंबे समय से तीसरे मोर्चे की कमी रही है। यहां 1998 में हिमाचल विकास कांग्रेस नाम की पार्टी उभरी थी और उसने भाजपा के साथ मिलकर सरकार भी बनाई थी, लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकी थी। ऐसे में अब आप इसकी कमी पूरी करने की कोशिश में जुटी है।

प्रमुख खबरें

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

ये हथकंडे...मसूद अजहर पर पाकिस्तान के 70 लाख वाले इनामी खेल की भारत ने खोली पोल

Pradhan Mantri Awas Yojana पर रायपुर में भिड़े Bhupesh Baghel और Vijay Sharma, आंकड़ों पर तकरार

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर