दिल्ली में हुआ था बड़ा राजनीतिक फेरबदल, 2013 में केजरीवाल ने बनाई थी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

नयी दिल्ली। आज की तारीख देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी इतिहास में एक बड़े उलटफेर के साथ दर्ज हैं। छह बरस पहले इसी दिन आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस की मदद से दिल्ली में पहली बार सरकार बनाई। आज भले अरविंद केजरीवाल को देश में बहुत लोग जानते हैं, लेकिन उस समय उनका दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था।

इसे भी पढ़ें: प्रणब मुखर्जी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी होंगे हेमंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

आज का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 28 दिसंबर 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी। पार्टी आज अपना 135वां स्थापना दिवस मना रही है। देश दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

  • 1668 : मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी ने मुग़ल शासक औरंगजेब की कैद में यातनाएं दिए जाने के कारण दम तोड़ा।
  • 1885 : बंबई :अब मुंबई: में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई।
  • 1926 : इंपीरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
  • 1928 :कलकत्ता :अब कोलकाता: में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
  • 1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की फ़ुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फ़ैसला किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनावों के मद्देनजर 15 से 20 जनवरी के बीच जारी होगा AAP का घोषणा पत्र

  • 1974 : पाकिस्तान में भीषण भूकंप। 6.3 तीव्रता के इस भूकंप में 5200से ज्यादा लोगों की मौत।
  • 1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2003 : अमरीका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फ़ैसला लिया गया।
  • 2008 : भारत के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
  • 2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय