RSS की तर्ज पर UP में आम आदमी पार्टी की 'तिरंगा शाखा', 6 महीने में बनेंगे 10 हजार शाखा प्रमुख

By अभिनय आकाश | May 01, 2022

आम आदमी पार्टी (आप) जल्द ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरह ‘शाखाएं’ शुरू करने जा रही है। इस बारे में पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश की पार्कों में शाखाएं लगाई जाएंगी। इन्हें तिरंगा शाखाएं नाम दिया गया है। पार्टी ने छह महीने में दस हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाकर इन्हें शुरू करने का लक्ष्य रखा है। 

एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इन शाखाओं में तिरंगा लगाकर शहरों, मुहल्लों और गांवों की पार्क में लोगों को भारत का संविधान पढ़ाया जाएगा। क्रांतिकारियों और महापुरुषों पर चर्चाएं होगीं। भारत की विशिष्टता की पहचान दिलाने का काम करेंगे। हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान' इस लक्ष्य को आगे लेकर आप आगे बढ़ेगी। संजय सिंह ने कहा कि नवंबर-दिसंबर में होने वाले नगर निकायों के चुनावों में आप सभी वॉडों में चेयरमैन और मेयर पदों पर प्रत्याशी उतारेगी। जल्द वॉर्ड, बूथ, मोहल्ला प्रभारी का गठन कर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: शाहजहांपुर में किशोरी से देह व्यापार कराने के आरोप में सौतेली मां समेत तीन गिरफ्तार

आरएसएस की शाखाओं से अलग होंगी

 आप की शाखाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से उलट होंगी। उत्तर प्रदेश के कस्बों, शहरों और गांवों में लगने वाली आप की तिरंगा शाखाओं में हर सभा से पहले तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी ताकि वे विघटनकारी शक्तियों के फैलाए जा रहे कुचक्र से होशियार रहें।

क्यों 52 साल तक आरएसएस के मुख्यालय में तिरंगा नहीं लहराया गया?

 आप की तरफ से कहा गया कि ये बहुत जरूरी है कि देश के युवाओं को भारत देश के हजारों साल का सच्चा इतिहास पता चले। इसके साथ ही आरएसएस का भी इतिहास पता चले। ये एक इतिहासिक बात है कि भारत का तिरंगा जब बनाया गया और देश की आजादी के बाद जब लहराया गया। आरएसएस ने इस झंडे को स्वीकार नहीं किया। संघ की तरफ से कहा गया कि देश का हिन्दू इस झंडे को कभी स्वीकार नहीं करेगा। आज हम तिरंगा के नीचे ऐसी शाखाएं लगाएंगे तो युवाओं को बताएंगे की क्यों 52 साल तक आरएसएस के मुख्यालय में तिरंगा नहीं लहराया गया। देश की आजादी के आंदोलन के अंदर आरएसएस की क्या भूमिका थी। देश के लोगों के सामने सच लाना जरूरी है और अच्छे नागरिक बनाना जरूरी है। 

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026