Aamir Khan के Birthday का Video Viral, गर्लफ्रेंड-बच्चों के साथ जश्न में पहुंचीं दोनों Ex-Wives

By एकता | Mar 15, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन बहुत ही सादगी और प्यार के साथ मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने किसी बड़ी पार्टी के बजाय अपने घर पर ही करीबी लोगों के साथ समय बिताया। इस पारिवारिक समारोह में आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, उनके बच्चे जुनैद, आइरा और आजाद राव खान शामिल हुए। खास बात यह रही कि उनकी पूर्व पत्नियां, किरण राव और रीना दत्ता भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।

इरफान पठान ने शेयर की जश्न की झलक

शनिवार देर रात पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इस जन्मदिन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इरफान अपनी पत्नी सफा बेग के साथ आमिर को बधाई देने पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान अपने परिवार के बीच केक काट रहे हैं और सभी मेहमान उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। घर के बने स्वादिष्ट पकवानों से सजी मेज और सभी का कैजुअल अंदाज इस पार्टी को बेहद खास बना रहा था। आमिर इस मौके पर धारीदार टी-शर्ट और काली पैंट में नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official)

इसे भी पढ़ें: Thailand Vacation पर सास के साथ दिखीं Parineeti Chopra, Raghav संग शेयर की Family Pics

केक और मस्ती के बीच दिखे यादगार पल

वीडियो में एक मजेदार पल तब आया जब बेटी इरा खान ने मोमबत्ती की जगह लाइटर जलाया और आमिर ने मजाक में उसे ही बुझा दिया। बाद में इरा ने आमिर के चेहरे पर केक की क्रीम भी लगाई। आमिर ने सबसे पहले अपने छोटे बेटे आजाद को केक खिलाया और फिर इरा, गौरी और जुनैद के साथ खुशियां बांटीं। इरफान पठान ने इस वीडियो के साथ इरा खान द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के लिए किए जा रहे नेक कामों की भी तारीफ की।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Cigarette Controversy | रणवीर सिंह के 'सिख किरदार' के हाथ में दिखी सिगरेट, भड़का सिख समुदाय, मेकर्स को लीगल नोटिस

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

पार्टी खत्म होने के बाद मेहमानों के घर से निकलने के कई वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में आमिर खान, उनकी गर्लफ्रेंड गौरी और पूर्व पत्नी किरण राव एक ही कार में जाते हुए दिखाई दिए। वहीं, आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता को अपने बेटे जुनैद खान के साथ पार्टी से निकलते हुए देखा गया। फैंस आमिर के इस 'परफेक्ट फैमिली' वाले अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर US की अपील, G7 देशों से नहीं मिला ठोस समर्थन

Strait of Hormuz में सुरक्षित जहाजरानी सुनिश्चित हो, MEA ने नाविकों पर हमलों के बीच उठाई मांग

Ranchi में Nisha Bhagat आत्महत्या मामले पर BJP का प्रदर्शन, की CBI जांच की मांग

Bihar Building Bye-laws 2026: 30 दिन में फैसला नहीं तो नक्शे को डीम्ड मंजूरी