आमिर ने सबको बता दिया कैसे मनाया इस बार वैलेंटाइंस डे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2018

मुंबई। ‘‘जो जीता वो ही सिकंदर’’ फिल्म का गाना ‘पहला नशा’ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का पसंदीदा रोमांटिक गाना है। आमिर ने वर्ष 1992 में आई फिल्म की यादों के साथ अपने प्रशंसकों को वैलेंटाइंस डे की मुबारकबाद दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘दोस्तों, वैलेंटाइन डे पर अपना गीत ‘पहला नशा’ सुन रहा हूं। आज के लिए सबसे सही गाना। यह मेरा सबसे पसंदीदा गीत है। आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइंस डे। सभी को प्यार।’’

उदित नारायण और साधना सरगम द्वारा गाया गया यह गीत 30 साल बाद भी उतना ही लोकप्रिय है। जतिन-ललित ने इस फिल्म के लिए संगीत दिया था। मंसूर खान के निर्देशन वाली ‘‘जो जीता वो ही सिकंदर’’ फिल्म में आमिर, आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी और पूजा बेदी ने अभिनय किया था।

प्रमुख खबरें

Mani Shankar Aiyar का PM Modi पर बड़ा हमला, पूछा- Vadnagar में प्लेटफॉर्म नहीं तो चाय कहां बेची?

क्या एक्टर Vijay बनेंगे BJP के गेम चेंजर? Tamil Nadu में गठबंधन को लेकर बना बड़ा सस्पेंस

5 राज्यों के लिए Election Schedule के ऐलान का इंतजार आज हो सकता है खत्म

Papmochani Ekadashi 2026: यह Vrat Katha सुनने से मिलेगी पापों से मुक्ति, जानें Puja Vidhi