आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2025

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि वे दोनों एक साल से अधिक समय से साथ हैं। अभिनेता ने एक अनौपचारिक मुलाकात और अभिवादन कार्यक्रम के दौरान मीडिया को गौरी स्प्रैट के बारे में बताया।

आमिर ने गौरी स्प्रैट के बारे में कहा, ‘‘ वह बेंगलुरु से हैं और हम एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं। लेकिन, हमारा संपर्क करीब डेढ़ साल पहले हुआ। वह मुंबई में थीं और हमारी मुलाकात संयोगवश हुई, हम संपर्क में रहे और फिर यह सब अपने आप हो गया।’’

आमिर ने पहली शादी 1986 में फिल्म निर्माता रीना दत्ता से की थी, लेकिन 2002 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद आमिर खान ने 2005 में निर्देशक किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। इस कार्यक्रम में आमिर ने स्प्रैट का हाथ थामे हुए 1976 की हिंदी फिल्म कभी कभी का गाना कभी कभी मेरे दिल में भी गाया।

प्रमुख खबरें

Hockey World Cup में Belgium से पेनल्टी शूटआउट में हारा भारत, 8वें स्थान पर रहा सफर

Delhi में CNG Price 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ी, IGL ने लागू की नई दरें

Tibet में Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री बाढ़ के बाद लापता, दूतावासों से संपर्क

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग