गरीबी के दिनों को याद कर भावुक हुए Aamir Khan, नम आँखों से बोले- पिता को देखकर तकलीफ होती थी

By एकता | Dec 04, 2022

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता हैं। अभिनेता आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आमिर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार हैं। बॉलीवुड पर राज करने वाले अभिनेता की जिंदगी हमेशा से इतनी शान-शौकत वाली नहीं थी। खान का बचपन बहुत गरीबी में गुजरा है। इस बात का खुलासा अभिनेता ने खुद हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया है। आमिर के इन खुलासो को सुनकर लोग काफी हैरान हैं।

इसे भी पढ़ें: परफेक्ट बॉलीवुड मसाला फिल्म Cirkus लेकर आ रहे हैं रणवीर सिंह, रिलीज हुआ ट्रेलर- VIDEO

आमिर खान ने बाते जारी रखते हुए कहा कि मुझे अब्बा जान की हालत देखकर बहुत परेशानी होती थी, वह एक बहुत ही साधारण व्यक्ति थे। उन्हें उस समय शायद इतनी समझ नहीं थी कि उन्हें इतना कर्ज नहीं लेना चाहिए। मेरे पापा की कई फिल्में चलीं, लेकिन उनके पास कभी भी अंधाधुंध पैसा नहीं था। पिता को देखकर तकलीफ होती थी क्योंकि उनके पास पैसो के लिए फोन आते थे और फिर फोन पर ही लड़ाई शुरू हो जाती थी।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | उर्वशी रौतेला का RP से है बेहद खास रिश्ता, सबके सामने प्यार का किया कबूलनामा

महेश भट्ट से जुड़े किस्से का जिक्र करते हुए आमिर ने बताया, 'उनके पिता ने सबके पैसे लौटा दिए थे। महेश भट्ट अपनी फिल्म के बकाया पैसो को वापस पाकर, जिनके वपास मिलने की उन्होंने उम्मीद ही छोड़ दी थी, काफी हैरान थे।' अभिनेता ने माँ से जुड़े किस्से का जिक्र करते हुए कहा, 'उनकी माँ जानबूझकर लंबी पेंट खरीदती थी, ताकि वह लंबे समय तक चल सके।' मीडिया खबरों के अनुसार, इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान काफी भावुक हो गए थे, यहाँ तक कि उनकी आँखों से आंसू भी बहने लगे थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय