किरण राव से तलाक पर बोले आमिर खान, हमारा रिश्ता बदल गया पर हम साथ हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और निर्माता-निर्देशक किरण राव के तलाक की घोषणा के एक दिन बाद अभिनेता ने कहा कि उनका रिश्ता भले ही बदल गया हो लेकिन वे अब भी साथ हैं। दोनों के एनजीओ ‘पानी फाउंडेशन’ के एक डिजिटल कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रविवार को कहा कि उनके फैसले से कुछ लोगों को “ताज्जुब” हो सकता है लेकिन आश्वासन दिया कि वे अब भी “साथ” हैं। खान ने राव का हाथ थामे हुए जूम पर एक वीडियो कॉल में कहा, “आपने हमारे बारे में सुना होगा। आपको दुख हुआ होगा, कुछ को सदमा लगा होगा। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि हम दोनों खुश हैं और अब भी एक परिवार हैं। हमारे संबंध में बदलाव आया है लेकिन हम अब भी साथ हैं।” 

इसे भी पढ़ें: पहली पत्नी के लिए लिखा था खून से लेटर, दूसरी से हो गया था आधे घंटे में प्यार, ऐसे रहे आमिर खान के रिलेशनशिप 

खान ने कहा, “इसलिए अन्यथा न लें। पानी फाउंडेशन हमारे बच्चे, आजाद की तरह है। हम हमेशा परिवार रहेंगे। हमारे लिए प्रार्थना करें कि हम खुश रहें।” खान (56) और राव (47) पहली बार अभिनेता की 2001 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म “लगान” के सेट पर मिले थे और दोनों ने दिसंबर 2005 में शादी की थी। दिसंबर 2011 में उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ था। शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी करते हुए पूर्व दंपति ने कहा कि शादी के 15 साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और वे “सह-अभिभावक और एक दूसरे के लिए परिवार” के तौर पर नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। खान की इससे पहले रीना दत्त से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं- बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच SECL का बड़ा बयान, Power Sector की हर जरूरत पूरी करेंगे

चुनाव तारीखों पर Priyanka Gandhi का Election Commission पर निशाना, BJP की सुविधा का रखा गया ध्यान

Udaipur Lake View Hotel Wedding Cost: शाही शादी का सपना पड़ेगा जेब पर भारी, जानें पूरा Wedding Budget

Bihar Rajya Sabha Election में बड़ा खेला? वोटिंग के दिन महागठबंधन के कई MLAs लापता