फतवा निकलने वालों को Aamir Khan का करारा जवाब, बोले- 'रीना, किरण हो या गौरी, किसी ने भी नहीं बदला अपना धर्म'

By रेनू तिवारी | Jul 15, 2026

एक मुस्लिम धार्मिक गुरु द्वारा अंतरधार्मिक विवाह (विभिन्न धर्मों के बीच शादी) पर आपत्ति जताए जाने के बाद, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने गौरी स्प्राट के साथ अपनी हालिया शादी को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनका परिवार हमेशा से बेहद समावेशी रहा है और उनके जीवन में आई किसी भी महिला ने शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला है।

एक हालिया इंटरव्यू में आमिर खान ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए अपने पारिवारिक माहौल पर बात की। उन्होंने कहा, "सच तो यह है कि हमारा परिवार बहुत समावेशी है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है; मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई महिला से हुई है।" आमिर ने साफ किया कि उनके परिवार में अलग-अलग धर्मों में शादियां होना एक आम बात है, जो हमेशा आपसी सम्मान पर आधारित रही हैं, न कि धर्म परिवर्तन पर।

स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कीं शादियां

अपनी पत्नियों के धर्म परिवर्तन की खबरों पर रोक लगाते हुए आमिर खान ने कहा, "गौरी, किरण या रीना, किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज (स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कानूनी शादी) थीं। गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं, और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत पालन नहीं करतीं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और मजेदार होती जा रही है।"

इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को Supreme Court से बड़ी राहत, 'मन्नत' के रेनोवेशन के खिलाफ याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- 'मकसद संदिग्ध है'

शाही मुख्य मुफ्ती ने जताई थी आपत्ति

आमिर खान का यह बयान मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही मुख्य मुफ्ती, मौलाना इब्राहिम हुसैन की सार्वजनिक आपत्ति के बाद आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धार्मिक गुरु ने इस्लामिक कानून का हवाला देते हुए कहा था कि एक मुस्लिम पुरुष का गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं है। उन्होंने एक्टर की निजी जिंदगी और उनकी कई शादियों का जिक्र करते हुए उनके रिश्तों पर भी टिप्पणी की थी।

5 जुलाई को रचाई थी निजी समारोह में शादी

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 5 जुलाई को आमिर खान और गौरी स्प्राट ने एक निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर आमिर के बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान के साथ-साथ गौरी का बेटा भी मौजूद था। बेंगलुरु की रहने वालीं गौरी स्प्राट ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी एक एंटरप्रेन्योर हैं। आमिर की पहली शादी रीना दत्ता (2002 में तलाक) और दूसरी शादी फिल्ममेकर किरण राव (2021 में अलग होने का एलान) से हुई थी।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Nitin Gadkari का Master Plan: भारत में चलेंगी Flying Buses, ₹22 लाख करोड़ के फ्यूल इम्पोर्ट को कम करने की तैयारी

परमाणु संयंत्र का डाटा लीक हो गया, क्या ऐसी साइबर सुरक्षा के भरोसे आगे बढ़ेगा डिजिटल इंडिया?

West Bengal Politics: मदन मित्रा के पाला बदलने पर Mahua Moitra का बड़ा दावा, इसे बताया ED का खेल

नेपाल में उठ रही हिंदी की मांग