Aamir Khan के बेटे की पहली फिल्म महाराज 14 जून को ‘Netflix’ पर होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

नयी दिल्ली। आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ पर 14 जून को रिलीज होगी। वाई.आर.एफ. एंटरटेनमेंट के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में जयदीप अहलावत और शालिनी पांडे भी नजर आएंगे। अभिनेत्री शरवरी इसमें एक विशेष भूमिका में हैं। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने महाराज का निर्देशन किया है। यह 1862 के ‘महाराज परिवाद मामले’ पर आधारित है। 

ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म की कहानी पत्रकार एवं समाज सुधारक करसंदास मुलजी से जुड़ी है। मुलजी महिला अधिकारों और सामाजिक सुधार के बड़े समर्थक थे। फिल्म ‘महाराज’ नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स की डिजिटल शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बीच हुई बहु-वर्षीय रचनात्मक साझेदारी का हिस्सा है।

प्रमुख खबरें

Kannauj में वकील की हत्या के आरोप में मुख्य अभियुक्त अमोल दीक्षित और मां मुन्नी देवी पकड़े गए

Punjab में Parali जलाने के मामले 5,000 पार, तरनतारन और फिरोजपुर सबसे आगे

Hormuz जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर US की अपील, G7 देशों से नहीं मिला ठोस समर्थन

Strait of Hormuz में सुरक्षित जहाजरानी सुनिश्चित हो, MEA ने नाविकों पर हमलों के बीच उठाई मांग