लाल सिंह चड्ढा फिल्म के प्रदर्शन को लेकर परेशान आमिर खान, कहा- 48 घंटे से नहीं सोया हूं

By रेनू तिवारी | Aug 10, 2022

नयी दिल्ली। बॉलीवुड की फिल्में इस समय रडार पर हैं। एक समय था जब आमिर खान ने भारत को असहिष्णु  कहा था और तुर्की जाकर भारत के रीति-रिवाजों की आलोचना  की थी लेकिन अब आमिर खान यू-टर्न लेकर वापस ट्रेक पर आ गये हैं और लोगों से कह रहे हैं कि वह अपने देश से प्यार करते हैं कृपया उनकी आने वाली फिल्म लाल सिंह चढ्ढा जरूर देखने जाएं। फिल्म को लेकर वह लगातार लोगों से भावनात्मक अपील कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर देखें तो सोशल मीडिया पर आमिर खान को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिल रहा हैं। फिल्म लगातार ट्रेंड में हैं और लोग फिल्म से जुड़े अलग अलग प्रकार के तथ्य सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म को लगातार बायकॉट करने की अपील की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: इवेंट पर भड़कीं तापसी पन्नू ने पैपराजी पर निकाला गुस्सा, Attitude देखकर इंटरनेट पर तेज हुई बहसबाजी

लाल सिंह चड्ढा में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। कार्यक्रम के दौरान, खान ने दर्शकों से फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने की अपील दोहराई और कहा कि यह बहुत सारे लोगों की वर्षों की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा, अगर मैंने अपने किसी कदम से किसी को ठेस पहुंचाई है, तो मैं इसके लिए दुखी हूं। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहता। मुझे लगता है कि अगर कुछ लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो मैं इसका सम्मान करूंगा। फिल्म के बहिष्कार के संबंध में सोशल मीडिया पर किए गए आह्वान के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, लेकिन मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक लोग फिल्म देखें। हमने काफी मेहनत की है। फिल्म निर्माण एक टीम का प्रयास है। इसमें सिर्फ मैं ही नहीं हूं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर