आप ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर नकारात्मक राजनीति करने व जलापूर्ति रोकने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को एक बार फिर हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर नकारात्मक राजनीति करने और यमुना नदी में पानी की आपूर्ति रोकने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने न केवल हिमाचल प्रदेश से दिल्ली को मिलने वाला पानी रोक दिया है, बल्कि दोनों राज्यों के बीच हुए समझौते के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से के 1,050 क्यूसेक पानी का भी 200 क्यूसेक हिस्सा कम कर दिया है।

कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली सरकार इन सभी मुद्दों को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष रखेगी। सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने छह जून को हिमाचल प्रदेश सरकार को अपने पास उपलब्ध 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी दिल्ली के लिए छोड़ने का निर्देश दिया था और हरियाणा से कहा था कि वह इस पानी के प्रवाह को सुगम बनाए ताकि यह राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंच सके।

दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिन में बार-बार हरियाणा पर राष्ट्रीय राजधानी के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया है। कक्कड़ ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना पर भी निशाना साधा और कहा कि वह बातचीत कर सकते थे और हरियाणा से पानी छोड़ने के लिए कह सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

भाजपा ने आप नेताओं पर जल संकट के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि आप सरकार के कुप्रबंधन के कारण पानी की चोरी और बर्बादी हो रही है।

प्रमुख खबरें

US Airstrikes Called Off | द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई टली, Donald Trump मचाने वाले थे कोहराम, बस एक गलती....

Assembly Bypolls Results | बिहार की बांकीपुर, MP की दतिया और गुजरात की मंज़लपुर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, बीजेपी-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

Jammu and Kashmir | बारामूला और पुलवामा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद के साथ आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार

Ahmedabad 2030 | अलविदा ग्लास्गो, अहमदाबाद में फिर मिलेंगे... वसुधैव कुटुम्बकम के संग भारत में सजेगा राष्ट्रमंडल खेलों का महाकुंभ!