केजरीवाल पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने का AAP ने लगाया आरोप, दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Jan 18, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग दिल्ली पुलिस ने रोक दी।  आप ने दावा किया कि शनिवार को पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण स्क्रीनिंग प्रभावित हुई। स्क्रीनिंग दोपहर करीब 12:00 बजे प्यारेलाल भवन में होने की संभावना थी। डॉक्यूमेंट्री इस बारे में है कि जेल जाने के बाद केजरीवाल की पार्टी कैसे काम कर रही थी और उनके जेल से बाहर आने के बाद क्या हुआ। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आम आदमी पार्टी पर एक फ़िल्म बनी है। आज जहाँ इस फ़िल्म को पत्रकारों को दिखाया जाना था, वहाँ देखिए, कितनी भारी संख्या में पुलिस लगाकर बीजेपी ने इस फ़िल्म को दिखाने से रोक दिया। बीजेपी इस फ़िल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल जो काम कर रहा हम भी वहीं करेंगे, बीजेपी जारी करने वाली है वन लाइनर मैनिफेस्टो, AAP का बड़ा दावा

आप के आरोपों पर दिल्ली पुलिस 

चूंकि चुनाव घोषित हो चुके हैं, इसलिए राजनीतिक दलों को डीईओ कार्यालय (यानी डीएम कार्यालय) में एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से अनुमति के लिए आवेदन करना होगा। चुनाव के दौरान यह एक मानक प्रक्रिया है.  उक्त आयोजन के लिए ऐसी कोई अनुमति नहीं ली गई थी और इसलिए यह दिशानिर्देशों का उल्लंघन होगा। हम सभी दलों से आग्रह करते हैं कि वे इस समय चुनाव नियमों और विनियमों का पालन करें।

प्रमुख खबरें

केन्द्रीय मंत्री Jyotiraditya Scindia की पहल से बदली जर्जर स्कूल की तस्वीर, भ्रमण कर लिया जायजा

विहिप नेता Surendra Jain बोले, संसद मार्च और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारी देश के असली Gen-Z नहीं

Top 10 Breaking News 18 September 2026 | Election Commission decision on the TMC dispute | Nithari case prime accused Surendra Koli suicide | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

BCCI AGM में Ajit Agarkar के भविष्य पर फैसला टला, पद पर संशय बरकरार