AAP का आरोप, दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाना चाहती है BJP, आतिशी बोलीं- केजरीवाल को फिर से CM बनाएं...

By अंकित सिंह | Sep 20, 2024

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाना चाहती है। आप नेता और दिल्ली की प्रस्तावित मुख्यमंत्री आतिशी ने इसको लेकर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान आतिशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने 5 किलोवाट बिजली कनेक्शन की कीमत 118% बढ़ाकर 7967 रुपये से 17,365 रुपये कर दी है। 1 किलोवाट कनेक्शन के लिए 250% की बढ़ोतरी। यह उत्तर प्रदेश की वही भाजपा सरकार है जिसने इस गर्मी के मौसम में 8 घंटे की बिजली कटौती की थी और यह बिजली कटौती किसी दूरदराज के गांव में नहीं की जा रही थी, यह 8 घंटे की बिजली कटौती नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: Delhi: Atishi के साथ ये पांच नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, एक नए नाम को भी मिल सकता है मौका

आम आदमी पार्टी (आप) ने एक अहम मोड़ पर आतिशी को शीर्ष पद प्रदान किया है, क्योंकि पार्टी अगले साल की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव में ना केवल सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है, बल्कि वह चाहती है कि दिल्ली सरकार जन कल्याण से जुड़े लंबित नीतियों और योजनाओं पर तेजी से काम करे। यह वजह है कि आतिशी को पद संभालने के बाद कड़ी मेहनत करनी होगी और मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 और दहलीज पर सेवाओं की डिलीवरी जैसी अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करना होगा। हालांकि, आतिशी के लिए ऐसी परिस्थितियों से जूझना कोई नई बात नहीं है। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election: Asaduddin Owaisi ने CM Yogi और अखिलेश को दी नई सीटों से लड़ने की चुनौती

Bijapur में 35 लाख के 6 इनामी Maoists ने किया सरेंडर, पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

LoC पर IED ब्लास्ट में PoJK के चार नागरिकों की मौत, पुंछ में अलर्ट

DGFT ने वर्ष 2026-27 के लिए European Union को 5,841 टन चीनी के निर्यात की मंजूरी दी