AAP ने Punjab के मंत्रियों, विधायकों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2023

पंजाब के मंत्रियों और विधायकों समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेताओं ने रविवार को आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश होने के बीच उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया। पंजाब से पार्टी के नेता, केजरीवाल के प्रति समर्थन दिखाने के वास्ते दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केजरीवाल को अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने दफ्तर में बुलाया था।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संविधान और उच्चतम न्यायालय ने हमें देश में स्वतंत्र तरीके से घूमने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार दिया है। इनमें से कुछ भी नहीं करने दिया जा रहा है। मेरे कई कैबिनेट सहयोगियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया गया है।’’ आम आदमी पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘कैबिनेट मंत्री बी जिम्पा, विधायक दिनेश चड्ढा, विधायक कुलजीत रंधावा को ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री की आवाज दबाने के लिए केंद्र द्वारा सीबीआई के दुरुपयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते वक्त पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा