आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपनी छठी सूची में 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। आप ने वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग को पंचकूला से टिकट दिया है।

आप ने ऐलनाबाद से मनीष अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, ओपी गुज्जर कालका से, वजीर सिंह ढांडा जींद से, कमल बिसला फतेहाबाद से, गीता श्योराण लोहारू से, ओपी वर्मा बड़खल से और हिम्मत यादव कोसली से चुनाव लड़ेंगे।

अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी ने पूर्व में 70 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। बुधवार को आप ने विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिसमें जुलाना से पूर्व पहलवान कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगाट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश बैरागी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है।

प्रमुख खबरें

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण

MS NOW, CNN और Politico की व्हाइट हाउस में एंट्री बैन, फेक न्यूज का आरोप लगाकर ट्रंप ने रिपोर्टर को रोका

Meerut Air Show: IAF की Suryakiran टीम ने आसमान में बिखेरे तिरंगे के रंग