AAP का BJP पर वार, बैन के बावजूद दिल्ली में कहां से आए पटाखे, आपके पास पुलिस है तो रोका क्यों नहीं?

By अंकित सिंह | Nov 14, 2023

दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के 'गंभीर' वायु गुणवत्ता सूचकांक के लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि उसके नेता सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद पटाखे फोड़ने को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पुलिस बल पार्टी के नियंत्रण में थी लेकिन वे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री और फोड़ने को रोकने में विफल रही। दिवाली के एक दिन बाद, शहर की वायु गुणवत्ता एक बार फिर गंभीर क्षेत्र में पहुंच गई, जिससे दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों के लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Delhi Pollution पर शुरू हुई राजनीति, BJP का केजरीवाल पर प्रहार, AAP ने पूछा- क्या केंद्र की कोई जिम्मेदारी नहीं?

प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता का स्तर खराब रहा और इससे जल्द राहत मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली के 40 निगरानी केंद्रों में से नौ के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार, बाकी निगरानी केंद्र पर्याप्त आंकड़ा उपलब्ध कराने में विफल रहे। बारिश के कारण मिली राहत के बाद दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की गयी और प्रतिबंध के बावजूद दिवाली की रात लोगों द्वारा की गई आतिशबाजी से सोमवार को धुंध का दौर फिर लौट आया। वायु गुणवत्ता निगरानी में विशेषज्ञता रखने वाली स्विट्जरलैंड की कंपनी ‘आईक्यूएयर’ के अनुसार, सोमवार को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली सबसे ऊपर रही। 

प्रमुख खबरें

Kanpur Police ने 5600 करोड़ के साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 2 अरेस्ट

BRICS Summit में अनाज व्यापार मंच और चार किसान केंद्रित पहलों को मिली मंजूरी

HDFC Bank ने नए MD और CEO के लिए RBI को भेजे दो नाम

लद्दाख में MHA संग वार्ता पर थुपस्तान छेवांग बोले, सकारात्मक नतीजे निकले और नेता आंदोलन से बचें