Congress पर हमलावर हुई AAP, अध्यादेश पर रुख साफ करने को कहा, पार्टी विधायक ने राहुल पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Jun 23, 2023

एक ओर जहां पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में तकरार लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों की बैठक में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश की चर्चा की और कांग्रेस से इस मुद्दे पर स्टैंड साफ करने को कहा। फिलहाल कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आप के साथ खड़ी नजर नहीं आ रही है। इसी पर आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई हैं। आप का साफ तौर पर कहना है कि कांग्रेस को अध्यादेश को लेकर अपने स्टैंड क्लियर करना चाहिए। इतना ही नहीं, आप ने भाजपा के साथ कांग्रेस के मिलीभगत होने का आरोप लगा दिया। 

इसे भी पढ़ें: Kerala कांग्रेस अध्यक्ष सुधाकरन धोखाधड़ी के मामले में अपराध शाखा के सामने पेश हुए

नरेश बाल्यान का राहुल पर हमला

आप विधायक नरेश बाल्यान ने राहुल गांधी की फोटो को साक्षा करते हुए कहा कि इन महाशय को लगता है की ये ज्यादा होशियार है। भाजपा ने एक काला अध्यादेश लाया, बिना "if –but" किए कांग्रेस को विरोध करना था, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से कांग्रेस सोच रही है की इसपे समर्थन करना है की नही। ये तो धर्मयुद्ध है,या तो आप उस पार हो या इस पार। ये स्पाइनलेस लोकतंत्र बचाएंगे? खबर यह है कि केजरीवाल ने इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने बात की है। हालांकि, राहुल ने कहा कि वह पार्टी में चर्चा के बाद इस मुद्दे पर बात करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर