AAP का बड़ा ऐलान, बिहार में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, RJD और कांग्रेस को भी दिया बड़ा झटका

By अंकित सिंह | Jun 11, 2025

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि वह बिहार में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात उपचुनाव के दौरान यह तय हुआ था कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी निर्धारित सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, लेकिन आखिरी सीट पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ उम्मीदवार घोषित कर दिया। हम बिहार चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, वंचित वर्ग के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति में देरी का लगाया आरोप

यादव ने कहा कि गठबंधन के लिए आरजेडी और कांग्रेस से संपर्क करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "आप के पास अपनी संगठनात्मक ताकत और जनता का समर्थन है। स्थानीय पार्टी इकाई अकेले विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। इसलिए, हम बिहार की सभी 243 सीटों के लिए तैयारी कर रहे हैं।" यादव ने दावा किया कि आप की राज्य के हर जिले और विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही एक संगठनात्मक इकाई है और बूथ स्तर की इकाइयां भी जल्द ही काम करना शुरू कर देंगी। 

प्रमुख खबरें

चीन-पाकिस्तान की उड़ी रातों की नींद! भारत आ रहे हैं AI से लैस 114 सुपर राफेल, फ्रांस भारत को देगा ब्रह्मास्त्र बनाने की सीक्रेट तकनीक

बॉम्बे हाई कोर्ट की Salman Khan के पड़ोसी को नसीहत! सोशल मीडिया पर होने का मतलब यह नहीं कि किसी की मानहानि की जाए

मोदी सरकार का बड़ा फैसला! इंडस्ट्रियल और कमर्शियल यूजर्स के रिटेल पंपों से बल्क में तेल खरीदने पर रोक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सफर कर रहे थे RSS प्रमुख मोहन भागवत