दिल्ली के कामचोर LG का कोर्ट में हुआ पर्दाफाश, खुले नाले में गिरने से हुई थी मां-बेटे की मौत को लेकर AAP का बड़ा अटैक

By अभिनय आकाश | Sep 07, 2024

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना पर जमकर निशाना साधा है। दिल्ली के कामचोर एलजी का कोर्ट में हुआ पर्दाफाश। ख़ुद के काम करने नहीं और दिल्ली सरकार के काम रोकने का हर पैंतरा आज़माते हैं एलजी महोदय। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर हाई कोर्ट लगातार सुनवाई करता है। सभी कागज और तथ्य देखे जाते हैं और यह साबित हो जाता है कि यह नाला बीजेपी के एलजी के अंतर्गत आने वाले डीडीए का है। 

इसे भी पढ़ें: गोवा के दो पूर्व विधायकों को चुनाव संबंधी खर्च के लिए आप ने नकद भुगतान किया: सीबीआई

इस घटना के बाद बीजेपी ने गंदी राजनीति शुरू कर दी और यह साबित करने का प्रयास करने लगी कि यह नाला PWD का है। बीजेपी के एलजी इस दुर्घटना पर चुप्पी साधे रहे और उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए ना कोई मुआवज़े का एलान किया और ना ही ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कोई एक्शन लिया। इस हादसे के बाद हम पीड़ित परिवार को मुआवज़ा और न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठा रहे थे तो बीजेपी के एलजी ने झूठों से भरी हुई एक चिट्ठी जारी की। इस चिट्ठी में बीजेपी के एलजी जितना झूठ लिख सकते थे, उन्होंने लिखा। 

प्रमुख खबरें

CBI ने मुंबई में CPWD इंजीनियर और 4 अन्य को 50 लाख की घूसखोरी में पकड़ा

Bitcoin Price 86000 Dollar के पार पहुंचा, लगातार तीसरे सप्ताह तेजी जारी

Jio Platforms IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा, 28 अक्टूबर को शेयर लिस्टिंग की संभावना

सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है निलंबित Constable, ड्यूटी से था गायब