By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2018
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चल रही सीलिंग और लाभ का पद धारण करने के कारण इसके 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के विरोध में आज संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन का बहिष्कार किया। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सदन में एन डी गुप्ता और सुशील गुप्ता के साथ आज शपथ लिया। उन्होंने आरोप लगाए कि पार्टी और दिल्ली में उनकी सरकार को ‘जानबूझकर निशाना’ बनाया जा रहा है।