‘आप’ ने जातिगत गणना को पहलगाम हमले से ध्यान भटकाने का प्रयास बताया, भाजपा का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जातिगत गणना की घोषणा का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कर रही है।

आप के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी इसी तरह की बात ही और आरोप लगाया कि इस कदम का उद्देश्य 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकाना है।

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि भारद्वाज सहित आप के नेता पहलगाम आतंकवादी हमले पर गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं। सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि बेहतर होगा कि दिल्ली और हरियाणा में हाल ही में चुनाव हारने वाले आप नेता यह समझें कि राष्ट्र और उसके लोगों की सुरक्षा से जुड़े मामले राजनीतिक चर्चा का विषय नहीं हैं।

उन्होंने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे समय में जब 1.4 अरब भारतीय पहलगाम हत्याकांड के बाद भारत सरकार के साथ खड़े हैं, अपनी चुनावी हार से निराश आम आदमी पार्टी के कुछ नेता खबरों में बने रहने के प्रयास में बयान जारी कर रहे हैं।”

इस बीच, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने भाजपा सरकार पर निजी स्कूलों की फीस विनियमन विधेयक का मसौदा तैयार करने में पारदर्शिता को दरकिनार करने का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए आतिशी के बयान को सत्ता में रहते हुए उनकी निष्क्रियता से उत्पन्न राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया।

प्रमुख खबरें

LoC के पास घुसपैठ की फिराक में थे दो आतंकवादी, तभी जवानों की पड़ गयी नजर, धुरंधर स्टाइल में मार गिराया!

17 October International Updates: आज दुनिया में क्या हुआ? किस खबर ने बढ़ाई टेंशन, कहां भड़की नई जंग

India Zimbabwe 2nd T20: रायपुर में स्मृति मंधाना और शीर्ष क्रम की फॉर्म पर नजर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को Smriti Irani ने कहा भावनात्मक अलविदा, पर्दे के पीछे की टीम को किया सलाम