पंजाब के बाद गुजरात की ओर बढ़े केजरीवाल, विधानसभा चुनाव में विपक्ष के मतों का बंटवारा कर सकती है आप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

अहमदाबाद। गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां आम आदमी पार्टी (आप) स्वयं को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विकल्प के तौर पर मुख्य दावेदार के रूप में देख रही है, वहीं कांग्रेस और राजनीतिक विशेषज्ञों को लगता है कि पार्टी विपक्ष के मतों को विभाजित करेगी, जिससे भाजपा को फायदा होगा। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी गुजरात में भाजपा की ‘बी-टीम’ है। गुजरात के 182 सदस्यीय विधानसभा का चुनाव इस साल दिसंबर में होना है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में बंदूक संबंधी नए कानून बनाने की मांग को लेकर हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

हमने अन्य राज्यों में इस आधार को अपनाया है और गुजरात में भी वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया है। हमारे आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, हम आज की तारीख में कुल 58 सीटें जीतेंगे। हालांकि, राजनीतिक पर्यवेक्षक हरि देसाई ने कहा, आम आदमी पार्टी विपक्ष के मतों को विभाजित करेगी जिससे अंतत: कांग्रेस के खिलाफ भाजपा को फायदा पहुंचेगा। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीश दोशी ने दावा किया कि आप भाजपा की बी-टीम है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने कभी भी तीसरे विकल्प को मंजूरी नहीं दी है, चाहे वह चिमनभाई पटेल का किसान मजदूर लोक पक्ष (केआईएमएलओपी) हो, भाजपा के बागी शकंरसिंह वाघेला की राष्ट्रीय जनता पार्टी (आरजेपी) हो या केशुभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) हो।

दोशी ने दावा किया कि आप को गुजरात के लोग खारिज कर देंगे। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक दिलीप गोहिल ने कहा, आप एक वैकल्पिक एजेंडा वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में सूरत और गांधीनगर समेत कुछ अन्य नगर पालिकाओं में हुए निकाय चुनावों में पार्टी ने लगभग 18 से 20 प्रतिशत मत हासिल किये हैं। गोहिल ने कहा कि आपके पास इस साल गुजरात विधानसभा चुनाव में एक राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने का एक वास्तविक मौका है। उन्होंने बताया कि आप अब तक अपने अभियान को गति देने में सफल रही है। आप के पंजाब से राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी के सर्वेक्षण के अनुसार, ग्रामीण गुजरात के लोगों की राय है कि कांग्रेस भाजपा को नहीं हरा सकती।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ग्रामीण गुजरात के कांग्रेसी मतदाता हमारा समर्थन कर रहे हैं। उसी तरह शहरी निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग के मतदाता भी बदलाव चाहते हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। आप के प्रदेश प्रवक्ता योगेश जडवानी ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस के पास गुजरात के लिए कोई विजन नहीं है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस पर पांच-छह नेताओं का नियंत्रण है, जिनमें से प्रत्येक के अपने समूह हैं। वह लोग आपस में लड़ रहे हैं। वह नए चेहरों को भी सामने नहीं आने देते हैं। इसलिए, लोग हमें गुजरात में भाजपा के विकल्प के तौर पर मुख्य दावेदार के रूप में वोट देंगे।

प्रमुख खबरें

Titan के नतीजों से Stock Market में धूम, Share रॉकेट बना, 35% बढ़ा Profit

Petrol-Diesel पर राहत की बड़ी कीमत, सरकारी Oil Companies को हर महीने ₹30 हजार करोड़ का घाटा

OpenAI विवाद में नया मोड़: Elon Musk की पार्टनर Shivon Zilis ने खोले निजी जिंदगी के पन्ने

Stock Market में Lenskart का बड़ा खेल, 5300 करोड़ के सौदे के बाद शेयर में आया 5% का उछाल