AAP प्रत्याशी के बेटे का खुलासा, टिकट के लिए पिता ने केजरीवाल को दिए 6 करोड़

By अंकित सिंह | May 11, 2019

आम आदमी पार्टी के पश्चिम दिल्ली के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने AAP और अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उदय ने कहा कि मेरे पिता लगभग 3 महीने पहले राजनीति में शामिल हुए, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक टिकट के लिए 6 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। उदय ने कहा कि मेरे पास पुख्ता सबूत है कि पेरे पिता ने टिकट के लिए अरविंद केजरीवाल को पैसे दिए है।

आपको बता दें कि दिल्ली में 12 मई को मतदान है और यहां कांग्रेस-AAP और भाजपा के बीच जबरजस्त त्रिकोणीय मुकाबला है। पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर बलबीर सिंह जाखड़ का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा से है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी उस दुल्हन की तरह जो रोटियां कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है: सिद्धू

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आती है तो उसके अध्यक्ष अमित शाह अगले गृहमंत्री होंगे। उन्होंने एक ट्वीट करके कहा कि लोगों को यह सोचना चाहिये कि अगर शाह को गृह मंत्रालय मिला तो देश का क्या हाल होगा।  उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘मतदान से पूर्व सोचें।’’ 

प्रमुख खबरें

Ragini Khanna Converts to Christianity! | गोविंदा की भतीजी रागिनी खन्ना ने अपनाया ईसाई धर्म? ससुराल गेंदा फूल की अभिनेत्री ने वायरल खबर की बताई सच्चाई

Lok Sabha Election : राहुल गांधी के चुनाव मैदान में उतरने से रायबरेली सीट सुर्खियों में

IPL 2024: रॉयल्य पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन ने किया रोनाल्डो की तरह सेलिब्रेट, Video

अमेठी लोकसभा सीट से 25 वर्षों में पहली बार गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा