गौतमबुद्ध नगर से AAP के उम्मीदवार को नहीं मिले प्रस्तावक, नामांकन रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

नोएडा। उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार श्वेता शर्मा का नामांकन मंगलवार को रद्द कर दिया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि वह 10 अनिवार्य प्रस्तावक जुटा पाने में विफल रहीं इसलिए उनका नामांकन खारिज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोई भी उम्मीदवार जो राज्य की मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय या क्षेत्रीय पार्टी से नहीं है उसके लिए 10 प्रस्तावकों का नाम देना अनिवार्य होता है। 

 

जिला मजिस्ट्रेट एवं चुनाव अधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने बताया, “उन्होंने अपने नामांकन दस्तावेजों में कहा कि वह आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। आप उत्तर प्रदेश में स्वीकृत क्षेत्रीय पार्टी नहीं है। साथ ही चुनाव आयोग ने भी इसे राष्ट्रीय पार्टी नहीं माना है। हालांकि दिल्ली में इसे मान्यता प्राप्त है। उनके दावे में यह खामी थी।” उन्होंने बताया कि स्वीकृत पार्टी के मामले में केवल एक ही प्रस्तावक की जरूरत होती है अन्यथा 10 प्रस्तावक चाहिए होते हैं। 

 

प्रमुख खबरें

Astrology Upay: महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा होती हैं चूड़ियां, खरीदने व पहनने से पहलें जरूर जान लें ये नियम

Laddu Gopal and Radha Rani: घर में हैं लड्डू गोपाल तो राधा रानी को विराजमान करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Health Tips: बच्चों में दिख रहे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है ल्यूकेमिया का संकेत

आप को यकीन है कि शीर्ष अदालत केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने की अनुमति देगी:भारद्वाज