AAP का दावा, पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की चर्चा हो रही है, खलबला गई है बीजेपी की सल्तनत

By अंकित सिंह | Aug 24, 2024

आम आदमी पार्टी ने आज एक बार फिर से भाजपा पर निशाना साधा है। आप ने दावा किया है कि पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की चर्चा हो रही है और इससे भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर भाजपा ने एक गहरी साज़िश की थी। उन्होंने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ़्तार करके ये दिल्ली के काम रोकना और जनता को परेशान करना चाहते थे उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरे देश में दिल्ली के केजरीवाल मॉडल की चर्चा हो रही थी, इससे बीजेपी की सल्तनत खलबला गई। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद Atishi बोलीं, AAP हरियाणा में जीत के लिए बना रही है रणनीति

इससे पहले दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि शहर के लगभग एक लाख बुजुर्गों की पांच महीने से रुकी पेंशन फिर से बहाल कर दी गई है। उन्होंने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पिछले पांच महीने से पेंशन में अपना योगदान नहीं देने का आरोप भी लगाया। आतिशी ने कहा कि शहर के एक लाख लाभार्थियों में से 90 हजार को बृहस्पतिवार को ही उनका पिछला बकाया मिल गया और अन्य का भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, भाजपा की दिल्ली इकाई के नेता विजेंद्र गुप्ता ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही इस मुद्दे को उठा रही थी और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को उसके सामने झुकना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

सुनील जाखड़ ने Amit Shah को लिखा पत्र, पंजाब जेलों से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क की जांच NIA और ED से कराने की मांग

Devendra Fadnavis का विपक्ष पर हमला, बोले- 5000 रुपये की राहत का दर्द अमीर नेता नहीं समझेंगे

Balochistan में बस रोककर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों का अपहरण, तलाश में जुटा सुरक्षा बल

इंशाअल्लाह! मैं जल्द ही प्लेन उड़ाऊंगा...कैप्टन स्मित मच्छर की जुबानी, सामने आई फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 की पूरी कहानी