Gujarat में इसुदान गढ़वी के हाथ में AAP की कमान, गोपाल इटालिया को दी गई यह जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Jan 04, 2023

आम आदमी पार्टी ने आज गुजरात को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। गुजरात में आप पार्टी का नेतृत्व इसुदान गढ़वी करेंगे। इसुदान गढ़वी को पार्टी की ओर से नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अब तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे गोपाल इटालिया का भी प्रमोशन किया गया है। गोपाल इटालिया को अब राष्ट्रीय भूमिका में लाया गया है। उन्हें राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के साथ-साथ महाराष्ट्र का प्रभारी भी बनाया गया है। आपको बता दें कि हाल में ही संपन्न हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इसुदान गढ़वी को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। हालांकि पार्टी को खास कामयाबी नहीं मिली और इसुदान गढ़वी भी चुनाव हार गए। 

इसे भी पढ़ें: AAP नेता सौरभ भारद्वाज का आरोप, कंझावला कांड का एक आरोपी भाजपा का सदस्य

आम आदमी पार्टी को गुजरात चुनाव में 13 फ़ीसदी वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी की ओर से कई नेताओं ने पूरी ताकत लगाई थी। खुद अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जबरदस्त तरीके से प्रचार भी किया था। आम आदमी पार्टी के खाते में 13 फ़ीसदी वोट भी गया और वह तीसरी बड़ी ताकत बनकर उभरे भी है। फिलहाल आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस 2024 लोकसभा चुनाव पर है। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर ही आम आदमी पार्टी संगठन में कई बड़े बदलाव कर रही है। 

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन