पंजाब में AAP को सरकार बनाने का भरोसा, बाकी दल भी नतीजों का कर रहे इंतजार

By अंकित सिंह | Mar 05, 2022

पंजाब में 20 फरवरी को 117 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 10 मार्च से पहले पंजाब की राजनीति एक बार फिर से तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने पूरी तरीके से विश्वास जताया है कि 10 मार्च को पंजाब की जनता उसकी पार्टी को आशीर्वाद देगी और पंजाब में आप की सरकार बनेगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है। इतना ही नहीं, पार्टी नेताओं की ओर से तो सत्ता में आने के बाद उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी बयानबाजी की जा रही है। हालांकि, अब भी चुनावी नतीजे आने बाकी हैं। आपको बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने इस बार पूरी तरीके से अपनी ताकत झोंक दी थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें: चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल और प्रियंका भी हुए शामिल

दूसरी ओर देखें तो कहीं ना कहीं पंजाब में बाकी दल भी लगातार सरकार बनाने का दावा करते रहे हैं। लेकिन इस वक्त भी खामोश हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें इस बात का डर है कि उनकी सरकार नहीं बन रही है। कई दलों ने तो इसे भगवंत मान का बड़बोलापन भी बताया है। अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने भी दावा किया है कि राज्य में उनकी पार्टी या दो तिहाई बहुमत से सरकार बना रही है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिखाई दे रहा था। लेकिन अकाली दल ने भी मजबूती से लड़ाई लड़ी है। वहीं भाजपा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन कर चौथे मोर्चे का विकल्प लोगों के पास रख दिया था।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda