AAP-दा वाले कह रहे फिर आएंगे... लोग ऊब कर कह रहे हैं ये फिर खाएंगे, दिल्ली में बोले पीएम मोदी

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

दिल्ली चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सभी साथियों को मेरा नमस्कार।दिल्ली के आप सभी बूथ कार्यकर्ताओं से बात करना मेरे लिए बहुत ही खुशी का अवसर है। क्योंकि सालों तक मुझे इस काम में बड़ा आनंद रहा है और स्वाभाविक है कि ऐसे कार्यक्रम का मैं हमेशा इंतजार करता रहता हूं। हजारों बूथ कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से ढेर सारे सुझाव रखे हैं। नमो एप के माध्यम से भी हजारों सवाल आए हैं। 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' केवल एक कार्यक्रम नहीं है। ये भाजपा की जीवंतता, भाजपा की जड़ों की ताकत और जिन जड़ों से भाजपा का विस्तार हुआ है, उसके मूल में आप सब कार्यकर्ताओं ने जिसे अपना जीवन मंत्र बनाया है, वो है ' मेरा बूथ-सबसे मजबूत'।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jitan Ram Manjhi ने केंद्रीय मंत्रिमंडल छोड़ने की धमकी दी, विवाद हुआ तो पलटी मारते हुए बोले- मोदी का साथ कभी नहीं छोड़ूंगा

पीएम मोदी ने कहा कि हर बूथ 2 लक्ष्य तय कर सकता है 

1 - मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे: पिछले 10 साल में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा मतदान हमारे बूथ में होगा।

2 - मामूली विजय नहीं : हर बूथ पर भाजपा को 50% से ज्यादा वोट कैसे मिले, इसके लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है, उनकी दुआएं लेनी है। 

भाजपा की जीत पक्की करने के लिए दिल्ली की जनता पक्के निर्णय के साथ निकल पड़ी है। साथियों, आपको 5 फरवरी को दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है। ठंड कितनी ही क्यों न हो, हमें सुबह से ही मतदान की तीव्रता को बढ़ाना है। हमें याद रखना है कि सबसे बड़ा लक्ष्य भाजपा सरकार बनाने का है। दिल्ली को AAP-दा ने जिन मुसीबतों और संकटों में डाला हुआ है, हमें दिल्ली को उनसे मुक्त कराना है। जब ऐसा होगा, तभी दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प सिद्ध हो पाएगा। दिल्ली वाले आप वालों की आप-दा और उनके झूठ एवं फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर आप वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है। ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है। 

प्रमुख खबरें

Ramayana का इंग्लिश कट हिंदी वर्शन से 30 मिनट होगा छोटा, नहीं होंगे गाने, जानें मेकर्स का ग्लोबल प्लान

Health Tips: छोटे से सिंघाड़े में छिपे हैं सेहत के कई राज, दिल से लेकर ब्लड शुगर तक के लिए है खास

SEMICON India 2026 में बोले विदेश सचिव Vikram Misri, कोई भी देश अकेले Chip नहीं बनाता

Plain Saree पर स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट हैं ये 4 Frill Sleeves Blouse Designs