दिल्ली चुनावों के मद्देनजर 15 से 20 जनवरी के बीच जारी होगा AAP का घोषणा पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र 15 से 20 जनवरी के बीच जारी किया जाएगा। पश्चिमोत्तर दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में एक टाउन हाल बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से दस्तावेज तैयार कराया जाएगा और दिल्ली को स्वच्छ रखने तथा यातायात की समस्या से निजात जैसे मुद्दों को घोषणापत्र में प्रमुख स्थान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 15 से 20 जनवरी के बीच इसे (घोषणा पत्र) जारी किया जाएगा और पार्टी के साथ बातचीत के दौरान लोगों द्वारा उठाये गए मुद्दे इसमें शामिल किये जायेंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर