अरविंद केजरीवाल पर भड़के असम के मंत्री हजारिका, बोले- AAP मॉडल ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को किया ध्वस्त

By अनुराग गुप्ता | Aug 25, 2022

नयी दिल्ली। असम के 34 स्कूलों को बंद किए जाने की एक रिपोर्ट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असर सरकार को शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने की सलाह दी। जिसके बाद असम सरकार में मंत्री पीजूष हजारिका ने अरविंद केजरीवाल को तगड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपको (अरविंद केजरीवाल) शिक्षा के उत्थान पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि समय-समय पर 'दिल्ली स्कूल मॉडल' भंडाफोड़ हुआ है।

इसे भी पढ़ें: शराब कारोबारियों को फायदा, सरकार को नुकसान! कट्टर इमानदार सरकार की Liquor Policy का यहां समझें पूरा गणित  

ढेरों स्कूल खोलने की है जरूरत

अरविंद केजरीवाल ने एग्जाम रिजल्ट खराब होने की वजह से असम के 34 स्कूलों को बंद किए जाने से जुड़ी एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए देश में ढेरों स्कूल खोलने की जरूरत बताई थी। उन्होंने कहा था कि स्कूल बंद करना समाधान नहीं है। हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की ज़रूरत है। स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए।

पीयूष हजारिका का पलटवार

पीजूष हजारिका ने अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि सबसे पहले तो असम में स्कूलों को बंद नहीं किया जा रहा है, बल्कि समग्र शैक्षणिक वातावरण में सुधार के लिए शिक्षा को एकीकृत किया जा रहा है! दूसरी बात आदरणीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को शिक्षा के उत्थान पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि समय-समय पर उनके फर्जी 'दिल्ली मॉडल स्कूल' का भंडाफोड़ किया गया है।

इसे भी पढ़ें: आबकारी नीति को लेकर केजरीवाल पर भाजपा ने फिर साधा निशाना, सवालों से बचने का लगाया आरोप 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा मॉडल ने दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है, दसवीं कक्षा का रिजल्ट जो 2011 में 99.09 फीसदी था, वो घटकर 2022 में 81.27 फीसदी हो गया है! पुडुचेरी की तुलना में दिल्ली के महान मॉडल स्कूल सभी पहलुओं में खराब हैं केजरीवाल जी को सीखने के बजाय असम जाना चाहिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले Australia को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Josh Hazlewood टूर्नामेंट से बाहर

PM Modi के भाषण पर Rahul Gandhi का पलटवार, बोले- जो उचित समझो वही करो

U-19 World Cup Final: छठे खिताब पर Team India की नजर, कप्तान Ayush Mhatre ने चुना पहले बैटिंग का फैसला

U19 World Cup 2026 Final Live Updates । टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी, Harare में छठी बार Trophy उठाने पर निगाहें । INDvsENG Final