AAP को मिला प्रशांत किशोर का साथ, केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

नयी दिल्ली। अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि प्रशांत किशोर की राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी ‘आई-पैक’ ने उनसे हाथ मिला लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ‘इंडियनपैक’ ने हमारे साथ हाथ मिलाया है। आपका स्वागत है।’’

‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) अभी 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन सकें।

प्रमुख खबरें

महाशक्तियों की जंग के बीच भारत की कूटनीति का दमदार प्रदर्शन, बन रहा है नया वैश्विक शक्ति संतुलन

President Murmu के Vrindavan दौरे से पहले हाई अलर्ट, चश्मा चोर बंदरों को डराएंगे लंगूर के कटआउट

Balochistan में Pakistan Army को बड़ा झटका, BLA के समन्वित हमलों में 25 से ज्यादा सैनिक ढेर

Brussels में S Jaishankar की दो टूक, बोले- West Asia संकट का हल सिर्फ संवाद और कूटनीति