13 की 13 सीट आप को मिली रही, भगवंत मान बोले- बीजेपी-कांग्रेस पास्ट हो गए

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

श्री आनंदपुर साहिब में लोकसभा चुनाव 2024 पर पंजाब सीएम भगवंत मान (पंजाब सीएम) ने कहा कि 2022 मैंने ऐसा माहौल देखा था और हम जीते थे अब 2024 में हम 13 की 13 सीट आप को मिली रही हैं। बीजेपी-कांग्रेस यहां पर है नहीं, वे पास्ट हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब में किए अपने काम के नाम पर वोट माँग रहे और पंजाब की जनता हमारे साथ है। मंडी गोबिंदगढ़ की जनता के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो किया।

केजरीवाल ने कहा कि आपने पंजाब में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत से बनवाई। हमने आपके लिये काम किया। आपके भगवंत मान साहब ने यहाँ के 50 हज़ार बच्चों को नौकरी दी। फ़्री बिजली दे रहे हैं। आज मैं आपसे पंजाब के 13 की 13 लोकसभा सीटें मांगने आया हूं। जिससे मान साहब के हाथ और मज़बूत हो सकें।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के लोगों ने कहा था बिहार-UP वालों को घुसने नहीं देंगे, मनोज तिवारी बोले- देख लो पंजाब में खड़ा हूं

राहुल ने उठाया ड्रग्स का मुद्दा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़ी समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संकट आज भी मौजूद है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने इस समस्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत बतायी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद राहुल गांधी कांग्रेस के दूसरे ऐसे शीर्ष नेता हैं जिन्होंने पंजाब में मादक पदार्थों की समस्या का विषय उठाया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है जो कांग्रेस के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा है लेकिन पंजाब में दोनों एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Gurugram में 14 ग्राम MDMA के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार, वीजा अवधि भी खत्म

श्रीगंगानगर में नहर के पानी को लेकर प्रदर्शन, 10 किसान हिरासत में लिए गए

Manipur के Kamjong में हमले के बाद SP Tholu Rocky का तबादला

Punjab Kings के Priyansh Arya दोहरे शतक से 1 रन चूके, Ranji Trophy में बनाए 199 रन