गोपाल इटालिया को हिरासत में लिए जाने पर आक्रामक हुई AAP, केजरीवाल बोले- गुजरात के पटेल समाज में भारी रोष

By अंकित सिंह | Oct 13, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले गुजरात आम आदमी पार्टी के प्रमुख गोपाल इटालिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग ने गोपाल इटालिया को समन भेजा था। इसी कड़ी में आज उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल उन्हें सरिता विहार पुलिस थाने लेकर जाया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। गोपाल इटालिया के हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद से ही आम आदमी पार्टी अब भाजपा पर हमलावर हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि गोपाल इटालिया की गिरफ्तारी से पूरे गुजरात के पटेल समुदाय में भारी रोष है। वहीं, गुजरात के आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भी ट्वीट किया है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात के AAP प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पाटीदारों के ख़िलाफ़ भाजपा में नफ़रत भरी पड़ी है। भाजपा ने पाटीदारों को कुचलने के लिए गोलियां चलवाई, फ़र्ज़ी मुक़दमों में जेल में डाला। गुजरात में अपनी हार से भाजपा इतना डर गई है कि पटेलों के लोकप्रिय नेता गोपाल इटालिया को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने दावा किया कि गुजरात गोपाल इटालिया के ख़िलाफ़ भाजपा की कार्यवाही से रोष में है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को पाटीदार समाज से इतनी नफ़रत क्यों? पाटीदार समाज भाजपा के बदले की भावना से किए गए गोपाल इटालिया पर अन्याय को देख रहा है—और एक जुट होकर गुजरात चुनाव में भाजपा को धूल चटाएगा। 

प्रमुख खबरें

James Bond की रेस से बाहर हुए Idris Elba, अभिनेता ने कास्टिंग अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया अब कैसे एक्टर की है तलाश

Odisha में BJD को बड़ा झटका, Naveen Patnaik के करीबी MP देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा

Chand Mera Dil Movie Review: शानदार संगीत और उम्दा कोशिश के बावजूद कमजोर लेखन की भेंट चढ़ी अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म

Russia ने यूक्रेन वॉर में जबरन फौजी बनाया, 49 भारतीयों की मौत