AAP का हरियाणा में ज्यादा कुछ है नहीं, बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना हमारा लक्ष्य, बोले दीपेंद्र हुड्डा

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने बदलाव का फैसला कर लिया है, हरियाणा में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने हरियाणा को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है। पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ रही है और चुनाव के बाद विधायकों की राय जानने के बाद हाईकमान फैसला लेता है। हमारा लक्ष्य बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस की सरकार बनाना है। आम आदमी पार्टी का हरियाणा में ज्यादा दखल नहीं है। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट हैं, आप उन्हें एक मंच पर देखेंगे और वे सभी प्रचार भी करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Haryana में कांग्रेस पर बरसे Amit Shah, हुड्डा साहब की सरकार में डीलरों और दामाद का था दबदबा

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार जाने वाली है और अपराधियों तथा मादक पदार्थ तस्करों को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले राज्य छोड़ देना चाहिए, अन्यथा उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सिरसा जिले की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि आज हरियाणा में मादक पदार्थों के कारण पंजाब से ज्यादा मौतें हो रही हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस अभिशाप को खत्म करेगी। उन्होंने कानून व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा।

प्रमुख खबरें

Assam Election: हिमंता का Owaisi पर तीखा हमला, मिया समुदाय को बना रहे हैं हथियार

Kerala में Rahul Gandhi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव बाद वामपंथ नहीं बचेगा

Strait of Hormuz Crisis | आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच सरकार सख्त, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी EMD जमा करने की प्रक्रिया, खत्म होगा मानवीय हस्तक्षेप